
बैरगनिया पुलिस का ‘महिला दीदी’ अभियान: छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
बैरगनिया,: बैरगनिया थाना की महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी द्वारा “महिला दीदी” कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, अशोगी एवं सेखौना में जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन, घरेलू हिंसा से संरक्षण, गुड टच–बैड टच, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में बिना किसी भय के तुरंत पुलिस से संपर्क करने और अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा, सम्मान और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की गई


