
पुणे में ‘टू वाईज अकॅडमी’ का उद्घाटन
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : युवा शिक्षिका रेवा आकाश मेहता और दिया निलेश शाह इन्होने शुरू किये ‘टू वाईज अकॅडमी’ इस शैक्षणिक संस्था का हालही में प्रसाद अपार्टमेंट, टी.एम.व्ही. कॉलनी, गुलटेकडी, पुणे यहाँ पर उत्साहपूर्ण वातावरण में उद्घाटन हुआ.
इस उद्घाटन समारोह के लिए द बिशप्स स्कूल, पुणे के तीनही शाखाओं के पूर्व प्राचार्य श्री. फ्रँक फ्रीस प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. इसके साथ मा. सौ. सिद्धी अविनाश शिळीमकर, नगरसेविका, प्रभाग क्र. २१, पुणे महानगरपालिका उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर दोनों युवा संस्थापकों को उनके नए शैक्षणिक सफ़र के लिए शुभकामनाएं दी.
‘टू वाईज अकॅडमी’ में कक्षा चौथी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए IB, ICSE, IGCSE और ISC पाठ्यक्रम का मार्गदर्शन उपलब्ध है.विद्यार्थियों को केवल परीक्षाओं के लिए तैयार करने के बजाय विषयों की गहन समझ विकसित करना, प्रत्येक विद्यार्थी की आवश्यकताओं के अनुसार व्यक्तिगत ध्यान देना और शिक्षा को अधिक रंजक एवं प्रभावी बनाना, अकॅडमी का प्रमुख उद्देश्य है.
रेवा और दिया के लिए ‘टू वाइज अकॅडमी’ की शुरुआत केवल एक नई शैक्षणिक संस्था की शुरुआत नहीं है, बल्कि पिछले छह वर्षों के अध्यापन अनुभव से आकार लिए एक लक्ष्य की पूर्ति है. ‘विद्यार्थी को पढ़ाने से पहले उसे समझें’ इस विचार पर आधारित यह अकॅडमी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को अधिक अर्थपूर्ण , व्यक्तिगत और आनंददायक बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी.



