प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी: ‘ऑपरेशन विधि पालक युवक’ के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को कानून और महिला सुरक्षा की दी जानकारी

सीतामढ़ी: ‘ऑपरेशन विधि पालक युवक’ के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को कानून और महिला सुरक्षा की दी जानकारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी:। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, बिहार के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “ऑपरेशन विधि पालक युवक” के तहत गुरुवार को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, सीतामढ़ी द्वारा +2 उच्च विद्यालय, पड़री (डुमरा) में “पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड)” के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, कानून के पालन तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सम्मानपूर्ण समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस दौरान छेड़खानी, स्टॉकिंग, साइबर उत्पीड़न, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की सरल जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी अपराध या अनुचित घटना की जानकारी बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं को “विधि पालक युवक” बनने का संकल्प दिलाया गया तथा महिलाओं के सम्मान, लैंगिक समानता और कानून के पालन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button