
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत सुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में प्रत्येक कार्य दिवस की तरह गुरुवार को भी जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

