औरैया: निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर दिया जोर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने गुरुवार को थाना फफूंद क्षेत्र के शेरपुर सरैया स्थित निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि परियोजना का लाभ समय पर मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

