प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ, रतनगवां में कलेक्टर ने सुनीं जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ, रतनगवां में कलेक्टर ने सुनीं जनसमस्याएं

187 आवेदन प्राप्त, 137 पात्र प्रकरणों का मौके पर निराकरण

स्कूल में बच्चों से पढ़ाया पाठ और सुनी गिनती, अधूरे अतिरिक्त कक्ष का निर्माण पूरा कराने के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप शासन को आमजन के और अधिक निकट पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अभियान के तहत 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार जिले के चयनित ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा पात्र प्रकरणों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

 

अभियान के तहत जनपद पंचायत मऊगंज की ग्राम पंचायत रतनगवां में प्रथम शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर संजय कुमार जैन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में रतनगवां सहित नरैनी, अटरिया शिवप्रसाद, बमुरिहा इन्द्रदत्त, रतनगवां खांस, रतनगवां गहरवारन, पहाड़ी निरपति सिंह, गोदरी अंबिकाराम, रामपुर, उधौपुरवा, पाड़र, अमोखर तथा पकरा पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई।

 

शिविर में जनसुनवाई के 187 आवेदनों में 137 का मौके पर निराकरण

 

शिविर में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, जनसुनवाई, विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की विभागवार सुनवाई की गई। शिविर में कुल 187 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 137 पात्र प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में पुराणिक चौबे निवासी ग्राम बेला प्रधान मंत्री आवास योजना में नाम जोड़े जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिस कलेक्टर ने सीईओ जनपद आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।दिलीप साकेत, राजकली साकेत, इसी प्रकार अमरनाथ साकेत एवं समस्त ग्राम वासी, ग्राम रतनगवां बस्ती में पेयजल एवं रास्ता निर्माण की मांग किया कलेक्टर ने संबंधित विभाग को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में श्री उमेश कुमार निवासी ग्राम बेला गरीबी रेखा नाम जोड़ने का आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार देवतालाब को आवश्यक निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि आमजन को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस बस से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी पुलिस बस से शिविर स्थल पहुंचे। कलेक्टर ने शिविर के साथ-साथ गांव में भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से गांव तक जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या बताते हुए अतिक्रमण हटाने तथा मार्ग के निर्माण की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया तथा मार्ग की स्थिति में सुधार और आवश्यकतानुसार नवीन निर्माण की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम मऊगंज एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

स्कूल पहुंचकर बच्चों से पढ़ाया पाठ और सुनी गिनती

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने ग्राम रतनगांव की प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए एबीसीडी और गिनती सुनी तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों एवं पुस्तक वितरण की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूल के अधूरे पड़े अतिरिक्त कक्ष को लेकर कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

 

उद्यमियों से संवाद, उद्योग विस्तार में प्रशासन देगा सहयोग

कलेक्टर ने क्षेत्र के स्थानीय उद्यमियों से भी संवाद किया। उद्यमी सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा सीतापुर में राइस ब्रान ऑयल उद्योग, विक्रांत द्विवेदी द्वारा पेवर ब्लॉक निर्माण उद्योग तथा राजेंद्र प्रसाद शुक्ल द्वारा फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग उद्योग स्थापित किए जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने उद्यमियों से उद्योगों की वर्तमान स्थिति और विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों के विस्तार से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उद्योगों को बड़े स्वरूप में विकसित करने के लिए आवश्यक अनुमतियों एवं विभागीय प्रक्रियाओं में संबंधित विभागों से समन्वय कर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष मऊगंज नीलम इन्द्रपाल सिंह, जनपद सदस्य दीपा पांडेय, सरपंच मोलिया साकेत,एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित सभी विभागों को अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button