
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
कलेक्टर ने हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया
आवास-पेंशन और लाड़ली लक्ष्मी का मिला लाभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आमजन की समस्याएं सुनने के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।
कलेक्टर ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत गोंदरी अम्बिकाराम की कल्पना दुबे, रामसिया सोंधिया, अजय पाल तिवारी, अयोध्या जायसवाल तथा रतनगवां खास की गीता रजक, रामकली जायसवाल एवं मनोज रजक को लाभ मिला। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत रामपुर के अब्दुल हकीम तथा अमोखर के सावित्री साकेत, बृजमोहन साकेत एवं मुंडी साकेत लाभान्वित हुए। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना में प्रियांशी जायसवाल, आराध्या सेन एवं गीता रजक को हितलाभ प्रदान किया गया।
अभियान के माध्यम से प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। हितलाभ वितरण में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन जनपद पंचायत अध्यक्ष मऊगंज नीलम इन्द्रपाल सिंह, जनपद सदस्य दीपा पांडेय, सरपंच मोलिया साकेत,एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित सभी विभागों को अधिकारी उपस्थित
रहे



