
कलेक्टर और सभी अधिकारी बस से पहुंचे जन विश्वास शिविर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम 7 अगस्त में से 8 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसके तहत पहला शिविर जिले के सिरमौर विकासखंड में लगाया गया। सादगी और मितव्ययिता का संदेश देते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, डीएफओ लोकेश निरापुरे, जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी तथा सभी जिला स्तर के अधिकारी बस से रीवा से रवाना होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। मार्ग में कलेक्टर तथा अन्य अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र और माध्यमिक शाला सदहना का निरीक्षण भी किया।


