प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर और डीएफओ ने रानी तालाब में किया पौधारोपण

कलेक्टर और डीएफओ ने रानी तालाब में किया पौधारोपण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का प्रथम शिविर सिरमौर विकासखंड में लगाया गया। शिविर के आरंभ होने से पहले कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा वनमंडल अधिकारी लोकेश निरापुरे ने सिरमौर के प्रसिद्ध रानी तालाब के किनारे पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह तथा उपाध्यक्ष विजय सोनी ने भी पौधे रोपे। कलेक्टर ने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम अभियान में कम से कम एक पौधा रोपित करे और उसकी सही देखभाल करके पूरी सुरक्षा करे। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा। रानी तालाब ऐतिहासिक और बहुत सुंदर तालाब है। इसमें खिले कमल सबको आकर्षित करते हैं। तालाब के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एसडीएम दृष्टि जायसवाल तथा सीएमओ नेहा शर्मा ने भी पौधे रोपित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button