पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

पुणे में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, 43 ब्लैक स्पॉट होंगे खत्म

पुणे में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, 43 ब्लैक स्पॉट होंगे खत्म

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट, दुर्घटनाप्रवण चौराहों, गड्ढों और हाईवे किनारे अतिक्रमण के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने सभी 43 ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर 10 अक्टूबर से पहले आवश्यक स्थायी उपाय करने के निर्देश दिए।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सड़कों को 31 अगस्त तक गड्ढामुक्त किया जाए। दुर्घटनाप्रवण चौराहों में सुधार का कार्य छह महीने में पूरा करने तथा हाईवे किनारे के अतिक्रमण 15 दिनों के भीतर हटाने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।

बैठक में ब्लैक स्पॉट पर सड़क की बनावट, मोड़, चौराहे, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक व सूचना बोर्ड सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्य वाले स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button