
कांवड़ यात्रा को लेकर इटावा पुलिस अलर्ट, यमुना तिराहा पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयूषी सिंह ने थाना बढ़पुरा क्षेत्र के यमुना तिराहा पहुंचकर कांवड़ यात्रा ड्यूटी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और कांवड़ियों के रूट पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रहने को कहा गया।
इटावा पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#
