बिहारराजनीति

हम फूलन देवी के वंशज… लाठी से डरेंगे’, VIP वाले मुकेश सहनी की UP में एंट्री, चुनाव से पहले तैयार किया माहौल

हम फूलन देवी के वंशज… लाठी से डरेंगे’, VIP वाले मुकेश सहनी की UP में एंट्री, चुनाव से पहले तैयार किया माहौल

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पटना बिहार 

बिहार में अपना जलवा दिखाने के बाद वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने यूपी में एंट्री मार दी है। उन्होंने लखीमपुर खीरी में अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट किया। उसके बाद मुकेश सहनी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को टारगेट करते हुए अपना कार्यक्रम तय किया है। पार्टी इस बार यूपी में चुनाव लड़ेगी।

 

पटना: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में बिहार में विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी यूपी में सक्रिय हो गए हैं। मुकेश सहनी ने लखीमपुर खीरी के एक रिसॉर्ट में रात्रि प्रवास करते हुए कहा कि आज मैंने पार्टी के पदाधिकारियों, सामाजिक भाई-बंधुओं को संबोधित किया।निषाद आरक्षण के लिए सभी ने हाथ में पवित्र गंगाजल लेकर संकल्पित हो चुके हैं कि आरक्षण नहीं, तो भाजपा को वोट नहीं।

 

 

यूपी में जलाव दिखाएंगे मुकेश सहनी

ध्यान रहे कि मुकेश सहनी की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। ध्यान रहे कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी को 15 सीटें मिली थीं। लेकिन उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। चुनाव से पहले मुकेश सहनी खुद को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार तक घोषित कर चुके थे। मुकेश सहनी को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीरो प्रतिशत वोट मिले और एक भी सीट उनके खाते में नहीं आई थी.

लाठी से हम डरने वाले नहीं- मुकेश सहनी

यूपी में अपने साथियों को एकजुट करने पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा कि कलेक्टर साहब के चेम्बर में लाठी लेके चला गया। ऐसा लग रहा है कि लाठी दिखा के डरा देगा। हम मल्लाह के बेटा हैं। वीरांगना फूलन देवी के वंशज हैं। हम लोग लाठी और बंदूक से डरने वाले हैं क्या। हम गोली से नहीं डरेंगे। हम सिर पर कफन बांधकर निकले हैं। हम एकलव्य के वंशज हैं। हम लोग किसी से डरने वाले हैं क्या। चार गो लाठी वाले को लेके आके हमको लाठी दिखाएगा। एके- 47 भी दिखाओगे तो नहीं डरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button