
सीतामढ़ी: पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ओडी जांच व डायल 112 की सक्रियता का औचक निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 11 अगस्त 2026 को अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भिट्ठा, सुरसंड समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओडी जांच, गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता और सक्रियता का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।



