हरियाणाराज्य

हरियाणा में BPL परिवारों को राशन डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों तेल? खाते में आएंगे ₹250

हरियाणा में BPL परिवारों को राशन डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों तेल? खाते में आएंगे ₹250

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:हरियाणा राज्य 

हरियाणा। प्रदेश में बीपीएल परिवारों के लिए सरसों तेल को लेकर सरकार नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। राशन डिपो के जरिए दो लीटर सरसों तेल देने के बजाय पात्र परिवारों के बैंक खातों में ₹250 सीधे DBT के माध्यम से भेजे जाने की संभावना है।

 

बताया जा रहा है कि नई व्यवस्था अगस्त से लागू हो सकती है और 15 अगस्त के बाद DBT के जरिए भुगतान शुरू होने की संभावना है। इससे प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल परिवारों को लाभ मिलने की बात सामने आई है।

 

दरअसल, हरियाणा में बीपीएल परिवारों को पहले राशन डिपो के माध्यम से सरसों तेल दिया जाता था। वर्ष 2018 में एक लीटर तेल से शुरू हुई यह व्यवस्था बाद में दो लीटर तक पहुंची। वर्ष 2021 में आपूर्ति प्रभावित होने पर सरकार ने ₹250 सीधे बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की थी। हालांकि 2022 में फिर से डिपो के जरिए तेल वितरण शुरू कर दिया गया था, जो 2024 तक जारी रहा।

 

अब सरकार एक बार फिर तेल की जगह सीधे आर्थिक सहायता देने की दिशा में बढ़ रही है। इसके पीछे डिपो पर पर्याप्त मात्रा में सरसों तेल उपलब्ध कराने में आ रही दिक्कतों को भी वजह बताया जा रहा है।

 

विभागीय जानकारी के अनुसार प्रदेश के करीब 7,411 राशन डिपो पर लगभग 20 लाख लीटर तेल का स्टॉक मौजूद है। यदि नई व्यवस्था लागू होती है तो पात्र परिवारों को दो लीटर सरसों तेल के बजाय ₹250 बैंक खाते में मिलेंगे और वे अपनी जरूरत के अनुसार बाजार से तेल खरीद सकेंगे।

 

नोट: DBT व्यवस्था लागू होने की अंतिम पुष्टि और आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button