
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तिरंगा रैली को दिखाई झण्डी
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पुलिस विभाग की तिरंगा रैली में हुए शामिल
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरण सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर एसएएफ मैदान से रैली को रवाना किया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी राष्ट्र का गौरव तिरंगा लहराते हुए रैली में शामिल हुए। इनके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं एसएएफ तथा पुलिस के जवान रैली में शामिल हुए। सजी-धजी जिप्सी में देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ पुलिस जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली।


