
सिरमौर में आकर्षक रंगोली से दिया गया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिले भर में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर परिषद सिरमौर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। इस संबंध में एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल ने बताया कि रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश दिए। इसके साथ-साथ रैली निकालकर भी हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाई गई।


