
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर परेड रिहर्सल आयोजित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुवार को परेड रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने परेड की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया।
रिहर्सल में राष्ट्रीय ध्वजारोहण, सलामी शस्त्र सहित समारोह में होने वाले विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की वर्दी, बूट, अनुशासन, कदमताल, चुस्ती-फुर्ती एवं आपसी समन्वय का बारीकी से अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक ने समारोह के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया।
अधिकारियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा अतिथियों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन एवं सीतामढ़ी पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा, यातायात एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


