प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश: जन-विश्वास अभियान के तहत शत-प्रतिशत आवेदनों का हो समाधान – कलेक्टर श्री जैन

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश: जन-विश्वास अभियान के तहत शत-प्रतिशत आवेदनों का हो समाधान – कलेक्टर श्री जैन

कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों से पहले ही लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दौरान तहसीलदार, जनपद सीईओ निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों का सतत फील्ड भ्रमण करें और सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकतम प्रकरणों का निराकरण पूर्व में ही कर लिया जाए तथा शेष मामलों का समाधान शिविर स्थल पर किया जाए। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव न हो, उनमें समय-सीमा तय कर आवेदकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए।

14 अगस्त के शिविर से पहले लंबित प्रकरणों का करें निराकरण 

 

 

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड हनुमना के ग्राम पंचायत देवरा में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले शिविर के पूर्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय रहते निराकरण करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कोई भी आवेदन समय-सीमा के बाहर लंबित नहीं रहना चाहिए।

 

 

लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय सीमा में निपटाएं, लापरवाही पर लगेगा जुर्माना

 

 

कलेक्‍टर ने लोक सेवा गारण्‍टी अधिनिय के अंतर्गत प्राप्‍त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्‍होने कहा कि इस अधिनियम का कोई भी प्रकरण समय सीमा से बाहर नही होना चाहिए। लोक सेवा गारण्‍टी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्‍त आवेदन का समय सीमा में निराकरण नही होने पर जिम्‍मेदार अधिकारी पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाएगी।

 

 

सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा

 

 

बैठक में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, एवं पीएचई सहित विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरतापूर्वक और प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें।

हर घर तिरंगा अभियान

बैठक में सर्वप्रथम 9 अगस्त से प्रारंभ हुए हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की गई। सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 17 अगस्त तक अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन करें और आमजन को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने अधिकारी को शालाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, नारे लेखन, मेहंदी, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर,अपर कलेक्टर पीके पांडेय ,एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button