पूणेमहाराष्ट्र

ब्लड इन नीड’ सेवा का देशभर विस्तार, 16 अगस्त को मोबाइल ऐप का लोकार्पण

ब्लड इन नीड’ सेवा का देशभर विस्तार, 16 अगस्त को मोबाइल ऐप का लोकार्पण

रिपोर्ट ;विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: परमवंदनीय समर्थ सद्गुरु काडसिद्धेश्वर महाराज की रजत पुण्यस्मृति वर्ष के अवसर पर ‘ब्लड इन नीड’ मानवतावादी सेवा का अखिल भारतीय स्तर पर विस्तार किया जाएगा। इसी क्रम में विकसित किए गए ‘ब्लड इन नीड’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण रविवार, 16 अगस्त को पुणे में किया जाएगा। यह जानकारी जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान के ट्रस्टी अर्जुन फुले ने पत्रकार परिषद में दी।

 

इस अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य पीठ के कमलाकर हजारे, जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान के प्रसिद्धि प्रमुख राजन बोडेकर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की प्रेरणा से पिछले कई वर्षों से यह सेवा संचालित की जा रही है। 2 अक्टूबर 2011 को शुरू हुए इस अभियान के माध्यम से अब तक 27,288 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। इस सेवा के माध्यम से कई मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है।

 

आधुनिक तकनीक के माध्यम से इस सेवा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। ऐप के जरिए जरूरतमंद मरीजों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और ब्लड बैंकों के बीच तत्काल समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। इससे जरूरत के समय रक्त की तलाश में होने वाली परेशानी और भागदौड़ को काफी कम करने में मदद मिलेगी।

 

लोकार्पण समारोह में महाराष्ट्र राज्य रक्त संक्रमण परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुहास मोहनळकर, ROTO-SOTTO के नोडल अधिकारी डॉ. आकाश शुक्ला, पद्मश्री डॉ. तात्याराव लहाने, वरिष्ठ अभिनेता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता सयाजी शिंदे तथा ‘सकाळ’ मीडिया समूह के मल्टीमीडिया संपादक अंकित काणे सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम में रक्तदान, देहदान, अंगदान, नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं शिक्षा जैसे सामाजिक उपक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ‘ब्लड इन नीड’ मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली की जानकारी और प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

मुख्य लोकार्पण समारोह 16 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक महालक्ष्मी लॉन्स, पुणे-नगर रोड, खराड़ी बायपास के पास, पुराने जकात नाके के सामने, पुणे में आयोजित किया जाएगा।

 

स्मृति समारोह की शुरुआत प्रातः काकड़ आरती से होगी। इसके बाद पादुकाओं की षोडशोपचार महापूजा, भजन, संत-महंत एवं गणमान्य व्यक्तियों के समाजप्रबोधनपरक प्रवचन, पादुका परिक्रमा और सांध्य आरती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। रात में जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का मार्गदर्शनपरक प्रवचन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button