इटावाउत्तर प्रदेश

धान क्रय केन्द्रों पर आने वाला धान पारदर्शी तरीके से क्रय किये जाने, सभी क्रय केन्द्रों पर कांटा, बांट की व्यवस्था सुनिनिश्‍चत किये जाने , के दिए निर्देश

विशाल समाचार टीम

इटावा :- धान क्रय केन्द्रों पर आने वाला धान पारदर्शी तरीके से क्रय किये जाने, सभी क्रय केन्द्रों पर कांटा, बांट की व्यवस्था सुनिनिश्‍चत किये जाने , धान की साफ-सफाई हेतु पावर डिस मशीन ठीक कराये जाने , सोसायटी पर खाद ,बीज लेने वाले कृषकों का पंजीकरण कराये जाने हेतु उन्हें जागरूक किये जानेे, राशन की दुकानों पर आने वाले कृषकों को राशन कोटेदार पंजीकरण कराने हेतु जागरूक किये जाने, मण्डियों में बैनर लगवाये जाने,लाउडस्पीकर से व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये।

उक्त निर्देश अपर जिलाधिकारी वि.रा.श. जय प्रकाश ने कलेक्ट्रेट में धान क्रय के संबंध में आयेाजित बैठक में दिये। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजनार्न्तगत धान क्रय में क्रय केन्द्रों पर एम.एस.पी. पर धान क्रय किये जाने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने हेतु कृषकों को सरकारी केन्दों पर धान विक्रय हेतु पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा, खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने एवं शत-प्रतिशत उपजिलाधिकारी /अपर जिलाधिकारी के सत्यापन के उपरान्त ही धान विक्रय हेतु कृषक पात्र होगे,पंजीकरण के समय दिया गया मोबाइल नम्बर आधार नम्बर से लिंक होना अनिवार्य है। आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर ही ओ.टी.पी. प्राप्त होगा,ओ.टी.पी. फीड करने पर अन्तिम रूप से पंजीकरण हो सकेगा,पंजीकरण के समय दिया गया मोबाइल नम्बर कृषक बन्धु के बैंक एकाउन्ट से भी लिंक होना चाहिए,ऐसे कृषकों जिनके आधार में मोबाइल नम्बर दर्ज नहीं है या उनका मोबाइल नम्बर बदल चुका है,उनकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण न होने की दशा में उन्हें क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय में कठिनार्इ हो सकती है,भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण आधार नम्बर एवं अपडेशन का कार्य विभिन्न रजिस्ट्रार्स के माध्यम से करता है, प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण के निर्दिष्ट आधार सेवा केन्द्रों की सूचीं
लिंक पर प्राप्त की जा सकती है। जनपद इटावा में इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक लि. प्रधान डाकघर के पास शास्त्री चौराहा इटावा आशीष जोशी के मो0नं0 9161345000 पर आधार अपडेशन हेतु कृषक बन्धु सम्पर्क कर सकते है।

इस अवसर पर जिला खाद्य विपरण अधिकारी सन्तोष कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button