
ऊबर ने ऊबर ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इक्सिगो के साथ की साझेदारी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: नई दिल्ली
नई दिल्ली, : ऊबर ने आज भारत के प्रमुख एआई-नेटिव ट्रैवल प्लेटफ़ॉर्म इक्सिगो के साथ साझेदारी में ऊबर ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इस नई सुविधा से राइडर एक ही ऐप में ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, अपना पीएनआर स्टेटस चैक कर सकते हैं और ऊबर के साथ अपनी फ़र्स्ट और लास्ट-माइल यात्रा को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
भारत में ऊबर की इंटरसिटी ट्रैवल सुविधाओं के विस्तार के तहत यह लॉन्च किया गया है। ट्रेन टिकट बुकिंग के साथ ऊबर अपने इंटरसिटी ट्रैवल विकल्पों के पोर्टफ़ोलियो का विस्तार कर रहा है। जिसमें इक्सिगो की मार्केट-लीडिंग ट्रेन बुकिंग टेक्नोलॉजी और बुकिंग के बाद का आसान अनुभव शामिल है, जिससे राइडरों के लिए एक ही भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए अपनी यात्रा के हर चरण की योजना बनाना आसान हो जाता है।
भारत में लंबी दूरी की यात्रा की बात करें तो आज भी लोग ट्रेन से यात्रा करना खूब पसंद करते हैंः वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 741 करोड़ यात्रियों ने भारतीय रेलवे से यात्रा की। ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग का मार्केट लगातार बढ़ रहा है, इसी के मद्देनज़र ऊबर और इक्सिगो ने रेल यात्रा को और आसान बनाने के लिए एक दूसरे के साथ हाथ मिलाया है। इक्सिगो की ट्रेन टिकट बुकिंग सर्विस को ऊबर की फ़र्स्ट और लास्ट-माइल मोबिलिटी के साथ इंटीग्रेट करने यात्रियों को सफ़र का आसान और अधिक कनेक्टेड अनुभव मिल सकेगा।
इस साझेदारी पर बात करते हुए, ऊबर इंडिया और साउथ एशिया के बिज़नेस डेवलपमेंट डायरेक्टर अर्नब कुमार ने कहा, ‘‘रेल यात्रा, भारत में यात्रा का अभिन्न हिस्सा है। लाखों लोगों के लिए सफर की शुरूआत ट्रेन में चढ़ने से बहुत पहले ही हो जाती है और मंज़िल पर पहुँचने के काफ़ी समय बाद तक जारी रहती है। ऊबर ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू होने से, यात्री अब एक ही ऐप के ज़रिए आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे, पीएनआर स्टेटस देख सकेंगे और रेलवे स्टेशन तक आसानी से आ-जा सकेंगे। इक्सिगो के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। ट्रेन टिकट बुकिंग में उनकी विशेषज्ञता और ऊबर के मोबिलिटी प्लेटफ़ॉर्म को एक साथ लाने से यात्रियों के लिए यात्रा का अनुभव और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।”
इस अवसर पर इक्सिगो के ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी और ग्रुप को-सीईओ रजनीश कुमार ने कहा, “ट्रेन कैटेगरी में भारत का सबसे बड़ी ओटीए होने के नाते, हम हमेशा से रेल यात्रा को आसान, ज़्यादा भरोसेमंद और तनाव-मुक्त बनाने पर ध्यान केन्द्रित करते रहे हैं। हमने टिकट बुकिंग के साथ-साथ, बुकिंग के बाद के अनुभव को बेहतर बनाने, बेहतर कस्टमर सपोर्ट और ऐसे नए फ़ीचर्स में निवेश करना जारी रखा है जो यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान मन की शांति दे। ऊबर के साथ साझेदारी के द्वारा हम इस अनुभव को रेल यात्रा के दायरे से आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि यात्री अपने घर से लेकर मंज़िल तक की यात्रा की योजना आसानी से बना सकेंगे।’’
इस लॉन्च से देश भर के रेलवे स्टेशनों पर



