औद्योगिक विकास संबंधी कार्यशाला आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिले के औद्योगिक विकास तथा लघु उद्यम को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला 19 और 20 अगस्त को स्टार होटल रीवा में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का शुभारंभ 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगा। इस संबंध में महाप्रबंधक उद्योग जेपी तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन उद्योग विभाग तथा लघु उद्योग भारती के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यशाला में उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार तथा विस्तार पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ-साथ शासन की औद्योगिक नीति, स्टार्टअप नीति, जेडईडी सर्टिफिकेशन तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

