मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

कलेक्टर ने आमजनता के 235 आवेदनों में की सुनवाई ,जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का सात दिन में निराकरण करें – कलेक्टर 

कलेक्टर ने आमजनता के 235 आवेदनों में की सुनवाई ,जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का सात दिन में निराकरण करें – कलेक्टर 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजनता के 235 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में मिले आवेदन पत्रों का सात दिन में निराकरण करके प्रतिवेदन पोर्टल में दर्ज कराएं। सभी एसडीएम अपने अनुभाग में जनसुनवाई के आवेदनों के निराकरण की हर सप्ताह समीक्षा करें। आवेदन पत्र में की गई कार्यवाही से आवेदक को भी अवगत कराएं। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की तथा अन्य अधिकारियों ने भी आवेदनों में सुनवाई की।

जनसुनवाई में राजेन्द्र गुप्ता निवासी जवा ने सीमांकन करने के बाद जमीन में सीमा चिन्ह न लगाने तथा सीमांकन का आदेश न देने की शिकायत की। कलेक्टर ने एसडीएम जवा को आवेदन का दो दिन में निराकरण करने के निर्देश दिए। तरूण पाण्डेय निवासी रीवा ने ऊर्जा विकास निगम से प्राप्त सोलर प्लांट सुधार कराने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने अक्षय ऊर्जा अधिकारी को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। रावेन्द्र चिकवा निवासी कटरा ने हाईकोर्ट द्वारा उनकी जमीन के संबंध में पारित आदेश का पालन कराने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम त्योंथर को आवेदन में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। रूपकली साहू निवासी नगवा ने छात्रावास अधीक्षक जवा द्वारा तीन माह की आधी मजदूरी काटने की शिकायत की। कलेक्टर ने जिला संयोजक जनजातीय कार्य को शेष मजदूरी का भुगतान कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूपेन्द्र सिंह निवासी सेमरिया ने जमीन से अवैध कब्जा हटाकर आम रास्ता खोलने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार सेमरिया को मौके पर जाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। रामलाल कुशवाहा निवासी ग्राम दुआरी ने जमीन के नामांतरण तथा सीमांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार गुढ़ को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। दिनकर दुबे निवासी समान रीवा ने ज्ञानस्थली स्कूल से उनके पुत्र की अंकसूची और टीसी दिलवाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। विशेषर दयाल पाठक निवासी भीटी ने फोरलेन में ली गई जमीन के मुआवजे के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम गुढ़ को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जमीन से अवैध कब्जा हटाने, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण के निराकरण, खसरे में सुधार घर के ऊपर से बिजली के तार हटाने, आदिवासी बस्ती के लिए रास्ता दिलवाने सहित विभिन्न आवेदनों में सुनवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button