मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

मऊगंज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम शुरू 

मऊगंज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम शुरू 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

   मऊगंज . मऊगंज जिले में कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। इसके माध्यम से जिले में अतिवृष्टि बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में समन्वय एवं सूचनाओं का अदान प्रदान होगा। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07663-299164 है। इस संबंध में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने बताया कि कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी को बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सहायक प्रभारी के रूप में शिवप्रसाद नामदेव, एएसएलआर को तैनात किया गया है। उन्हें सहयोग देने के लिए कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार साकेत तैनात किये गये हैं।

अपर कलेक्टर ने बताया कि कंट्रोल रूम में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामबहादुर तिवारी, हैण्डपंप मैकेनिक रामजी तिवारी, श्रमिक तथा चन्द्रभूषण प्रसाद द्विवेदी को तैनात किया गया है। दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक सहकारी निरीक्षक मुन्नालाल साकेत, कम्प्यूटर आपरेटर अव्यत अवधिया तथा कोटवार जगमोहन मिश्रा को तैनात किया गया है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उपयंत्री भानू प्रताप सिंह, डाटा इंट्री आपरेटर सुनील प्रताप सिंह तथा चौकीदार संपत्ति कुमार मिश्रा को तैनात किया गया है। सभी अधिकारी व कर्मचारी कंट्रोल रूम में तैनात रहकर वर्षा की स्थिति तथा प्राकृतिक आपदा से जुड़ी प्रत्येक सूचना पंजी में दर्ज करेंगे तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करायेंगे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button