प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने वर्षा से प्रभावित गांवों का किया दौरा

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने वर्षा से प्रभावित गांवों का किया दौरा

आम जनता से सजग और सुरक्षित रहने की गई अपील

कलेक्टर ने पुरवा ग्राम में हुए जलभराव की अपने समझ जल निकासी की व्यवस्था कराई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . जिले में गत 2 दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। नदियों नालो में जल स्तर में वृद्धि की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ वर्षा से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने पुरवा ग्राम में जल भराव का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को तत्काल समुचित करवाई करने के निर्देश दिए तथा अपने समक्ष पानी निकासी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा कि वर्षा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया गया। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

कलेक्टर ने विभिन्न गांवों में आमजनों से भेंट कर वर्षा और जल भराव की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि नदी और नालों के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। कोई भी व्यक्ति इनके समीप न जाए। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित विभाग के अधिकारियों को जल स्तर पर नजर रखने तथा ग्रामीणों को वर्षा और नदी के जल स्तर की लगातार जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम जन किसी भी तरह से घबराहट में न आएं। जलभराव की स्थिति में राहत और बचाव के पूरे प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को जलमग्न पुल और पुलिया पर आवागमन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी जान खतरे में डालकर गहरे पानी में न जाने दें। होमगार्ड्स और एसडीआरएफ की टीम को सतर्क रखें। आवश्यकता होने पर राहत और बचाव कार्य तत्काल करें। निरीक्षण के समय तहसीलदार सुनील कुमार द्विवेदी और सीईओ नईगढ़ी ऊषा किरण गुप्ता तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button