इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

ऑपरेशन त्रिनेत्र से 10 वर्षीय लापता बालक दिल्ली में सकुशल बरामद

ऑपरेशन त्रिनेत्र से 10 वर्षीय लापता बालक दिल्ली में सकुशल बरामद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 10 वर्षीय बालक को दिल्ली में सकुशल बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की तत्परता और करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से बालक की तलाश में अहम सफलता मिली।

 

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को कृष्णा कलां किड्स स्कूल, भरथना चौराहा से छुट्टी के बाद राघव उर्फ शिवांग प्रताप, उम्र करीब 10 वर्ष, बिना बताए कहीं चला गया। सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।

 

पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्कूल से लेकर आसपास के गली-मोहल्लों, चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बालक स्कूल बैग लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम रात करीब 1 बजे तक लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

 

बालक के संबंध में आवश्यक जानकारी जीआरपी और आरपीएफ इटावा को भी दी गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राघव नाम बता रहा एक बालक दिल्ली के थाना कश्मीरी गेट क्षेत्र में है और ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचा है।

 

सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन दिल्ली पहुंचे और बालक को सकुशल अपने साथ घर ले आए।

 

बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने इटावा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लगातार प्रयास और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग की सराहना की।

 

इटावा पुलिस ने तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय से लापता बालक को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाकर अपनी तत्परता का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button