इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा: एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

इटावा: एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

 

एसएसपी ने फरियादियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके आवेदन प्राप्त किए और शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।

 

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण इटावा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button