
महिलाओं और युवाओं के समर्थक, दूरदर्शी नेता राजीव गांधी के विचारों की देश को जरूरत – बी. संदीप
‘राजीव गांधी स्मारक समिति’ की ओर से जयंती समारोह आयोजित
रिपोर्ट विशाल सिंह
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, । भारत की आजादी से पहले और आजादी के बाद भी कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान दिया है। देश की प्रगति की जिस नींव को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मजबूत किया, उसी पर आगे आधुनिक क्रांति की नींव पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने रखी। राजीव गांधी के विचारों पर चलते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। उनके सकारात्मक और विकासवादी विचारों की आज भी देश को जरूरत है। यह बात ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी बी. संदीप ने कही।
राजीव गांधी स्मारक समिति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कात्रज स्थित राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय के सामने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बी. संदीप ने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति की नींव रखकर देश की युवा पीढ़ी के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए। राजीव गांधी के योगदान और देश के लिए उनके बलिदान की जानकारी आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी ने स्वागत एवं प्रस्तावना रखी।
अखिल भारतीय कांग्रेस की सचिव रेहाना चिस्ती ने कहा कि राजीव गांधी की सकारात्मक राजनीति के कारण कंप्यूटर क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनके विचारों को युवाओं तक पहुंचाकर उन्हें राजनीति में आगे लाने की जरूरत है। राजीव गांधी के विचार आज भी देश का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
पुणे शहर कांग्रेस पश्चिम विभाग की अध्यक्ष दीप्ति चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गोपालदादा तिवारी द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए किया गया प्रयास सराहनीय है। राजीव गांधी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करने की जरूरत है। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल की कम अवधि में राजीव गांधी ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनके कारण देश में कंप्यूटर और तकनीकी क्रांति को गति मिली।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष आबा दलवी, महासचिव राजेंद्र शेलार, समिति के भोला वांजळे, संजय वावले सहित कई पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर उद्यान अधीक्षक राजकुमार जाधव, स्मारक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुभाष थोरवे ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



