पूणेफ़िल्ममनोरंजनमहाराष्ट्र

बीड फाइल्स’ — बीड में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर आधारित फिल्म

बीड फाइल्स’ — बीड में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर आधारित फिल्म

बीड में अपराध और व्यवस्था की हकीकत को सामने लाने वाली ‘बीड फाइल्स’ का पहला पोस्टर जारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान भीड़ महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र के बीड जिले में कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध के गंभीर मुद्दे पर आधारित नई मराठी फिल्म ‘बीड फाइल्स’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। डॉ. डोईफोडे फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की घोषणा की गई है।

फिल्म में समाज में सामने आने वाली आपराधिक घटनाओं, उनके पीछे की व्यवस्थागत खामियों और आम नागरिकों में बढ़ती असुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन से आगे बढ़कर समाज के ज्वलंत और वास्तविक सवालों को सामने रखना बताया गया है।

‘बीड फाइल्स’ बीड जिले के सामाजिक और आपराधिक हालात के साथ-साथ अपराध को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े सवालों को उजागर करेगी। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसमें गंभीर सामाजिक परिस्थितियों की झलक देखने को मिलती है।

फिल्म के निर्माता डॉ. शशिकांत डोईफोडे, सह-निर्माता शिवराज बांगर हैं, जबकि निर्देशन गणेश शिंदे करेंगे। फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button