प्रशासनमनोरंजनमहाराष्ट्र

नाट्यछटा महोत्सव’ में 75 कलाकार दिखाएंगे रंगमंचीय प्रतिभा

नाट्यछटा महोत्सव’ में 75 कलाकार दिखाएंगे रंगमंचीय प्रतिभा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, । महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्य संचालनालय की ओर से 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पुणे में तीन दिवसीय ‘नाट्यछटा महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन ज्योत्स्ना भोळे सभागार, महाराष्ट्र कल्चरल सेंटर, तिलक रोड में प्रतिदिन शाम 5 से रात 9 बजे तक होगा। इसमें शिशु कलाकारों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक कुल 75 कलाकार अपनी रंगमंचीय प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

 

महोत्सव में नाट्यछटा लेखन, प्रस्तुति, परीक्षण और परिसंवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आयोजन का उद्देश्य मराठी रंगमंच की इस विशिष्ट विधा को प्रोत्साहित करने के साथ विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और नाट्यछटा की परंपरा का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के निदेशक प्रशांत खेडेकर ने पुणे एवं आसपास के नाट्यप्रेमियों, विद्यार्थियों और कलाकारों से महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button