उत्तर प्रदेशरोजगारलखनऊ

3,572 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

3,572 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

कृषि विभाग के 3,446 प्राविधिक सहायक और मंडी परिषद के 126 मंडी सचिव होंगे नियुक्त

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत कृषि विभाग में नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनके सपनों को नई उड़ान देना और उन्हें स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को अवसर और उनके परिश्रम को सम्मान देकर सरकार ‘सक्षम युवा-समर्थ उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

 

सरकार के अनुसार, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नियुक्ति पाने वाले युवाओं के लिए यह अवसर रोजगार के साथ-साथ सरकारी सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभाने का नया अध्याय भी होगा।

 

कृषि विभाग में बड़ी संख्या में प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जबकि मंडी परिषद में नए मंडी सचिवों की नियुक्ति से मंडी व्यवस्था से जुड़े कार्यों को गति मिलने की संभावना है।

 

मुख्यमंत्री के बयान के मुताबिक, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button