‘वॉक फॉर वॉटर’ से महाराष्ट्र में जल संरक्षण की लोकचेतना मजबूत : संजय राठौड़
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई, महाराष्ट्र के 36 जिलों में आयोजित ‘महा वॉकेथॉन–वॉक फॉर वॉटर’ में तीन लाख से अधिक नागरिकों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया। मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के भविष्य से जुड़ा दायित्व है। तीन किलोमीटर की इस पदयात्रा में विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, किसान, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।
मंत्री ने कहा कि बारिश के पानी को रोकने, भूजल स्तर बढ़ाने, जलस्रोतों के संरक्षण और मिट्टी का कटाव रोकने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। राज्य में 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जलस्रोतों के पुनर्जीवन, गाद निकालने, जल पुनर्भरण और मृदा संरक्षण के कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘वॉक फॉर वॉटर’ से मिले जनसमर्थन को अब गांव-गांव तक जल संरक्षण की स्थायी लोकचळवळ में बदलने की जरूरत है।

