प्रशासनपूणेमहाराष्ट्र

31 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

31 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

29 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियों पर होगी सुनवाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, । भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 31 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 31 अगस्त से 30 सितंबर तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों पर 29 अक्टूबर तक सुनवाई की जाएगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीनल कळसकर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि दावे-आपत्तियों की सुनवाई के लिए मतदाता पंजीकरण अधिकारियों और सहायक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतदाताओं को सुनवाई में उपस्थित होने के लिए तीन अवसर दिए जाएंगे। तीन नोटिस के बाद भी उपस्थित न होने पर नियमानुसार नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी। एएसडीडी सूची में 3,12,048 मृत, 17,83,058 अनुपस्थित, 5,91,038 स्थानांतरित तथा 38,104 गणना फॉर्म जमा नहीं करने वाले मतदाता शामिल हैं। सूची में नाम होने पर संबंधित मतदाता को नया फॉर्म-6 भरना होगा। मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद जिले में सात केंद्र बढ़कर कुल 8,424 मतदान केंद्र हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button