
महाराष्ट्र के 6.36 लाख किसानों को 5,086 करोड़ की कर्जमाफी
सीएम फडणवीस ने जारी किया कर्जमाफी योजना का दूसरा चरण, अब तक 12.58 लाख किसानों को मिला ₹10,115 करोड़ का लाभ
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
मुंबई,। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना के दूसरे चरण में महाराष्ट्र के 6,36,036 पात्र किसानों को ₹5,086 करोड़ की कर्जमाफी का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री अतिथिगृह से ऑनलाइन माध्यम से लाभ राशि वितरित की। योजना के तहत अब तक 12,58,243 किसानों को कुल ₹10,115 करोड़ की कर्जमाफी का लाभ मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पात्र किसानों को लाभ देने की प्रक्रिया जारी है और लाभार्थियों की संख्या लगातार अपडेट की जा रही है। अब तक 13.70 लाख कर्ज खातों का आधार प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। सरकार के अनुसार योजना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।
दूसरे चरण में विभागवार लाभ:
अमरावती: 1,45,808 किसानों को ₹1,208 करोड़
नाशिक: 84,813 किसानों को ₹756 करोड़
छत्रपति संभाजीनगर: 3,02,273 किसानों को ₹2,284 करोड़
पुणे: 49,224 किसानों को ₹417 करोड़
नागपुर: 44,864 किसानों को ₹366 करोड़
कोकण: 9,054 किसानों को ₹54 करोड़
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

