
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के लिए दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। आम जनता की समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निवारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा कार्यालय में पहुंचे आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान फरियादियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सीतामढ़ी पुलिस द्वारा जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम रखने का प्रयास किया जा रहा है।
सीतामढ़ी पुलिस की अपील है कि आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए जन शिकायत सुनवाई में अपनी बात रख सकते हैं।

