
भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी और जनसंचार को मजबूत करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान: नई दिल्ली
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क विभागों के सचिवों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में केंद्र एवं राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सूचना, प्रसारण, मीडिया और क्रिएटिव इकोनॉमी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने प्रधानमंत्री के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की सॉफ्ट पावर और क्रिएटिव इकोनॉमी को राष्ट्रीय प्रगति की सप्तधारा में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उन्होंने भारत की विशाल रचनात्मक क्षमता का प्रभावी उपयोग करने और जनसंचार को मजबूत बनाने के लिए केंद्र एवं राज्यों के बीच अधिक सुदृढ़ एवं संरचित सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।



