उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

हेल्पलाइन नम्बर 1947 पर सम्पर्क कर आमजन करा सकते हैं आधार सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण।

हेल्पलाइन नम्बर 1947 पर सम्पर्क कर आमजन करा सकते हैं आधार सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया: जनपद स्तरीय आधार समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गयी।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में आधार नामांकन तथा संशोधन 127 मशीनों के माध्यम से इस माह में 3423 नए नामांकन तथा 17124 आधार संशोधन/ अपडेट किए गए हैं साथ ही यह भी बताया गया कि जनपद में भारतीय डाक सेवा के विभिन्न कार्यालयों में 55 से अधिक संयंत्र क्रियाशील हैं जहां पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन की सुविधा है उक्त के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षक भारतीय डाक सेवा को निर्देश दिए गए कि अपने कार्यालयों में संचालित आधार नामांकन/ संशोधन संयंत्रों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों के नामांकन/ संशोधन करायें साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षारत सभी छात्र- छात्राओं का आधार नामांकन कराना सुनिश्चित करें तथा जिन छात्र-छात्राओं के आधार नामांकन नहीं हुए हैं उनका खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें इस हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तर दायित्व भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जन सेवा केन्द्रों तथा अन्य आधार नामांकन/ संशोधन केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित कार्यों हेतु निर्धारित दरों का पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन करने के साथ-साथ संशोधन/ अपडेशन हेतु आवश्यक दस्तावेजों का विवरण भी प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के संबंध में बताया गया की शासन द्वारा नए आधार नामांकन तथा 05 वर्ष से 17 वर्ष के बच्चों का प्रथम बार बायोमैट्रिक अपडेशन पूर्णतः निःशुल्क है साथ ही यह भी अवगत कराया कि जनपद में यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र प्लाट नम्बर 13/1716 ए अपर ग्राउण्ड तिलक नगर दक्षिण इटावा बाईपास रोड पर संचालित किया जा रहा है जहां पर आधार नामांकन के साथ-साथ आधार संशोधन/ अपडेशन की समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आधार कार्ड से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु आमजन हेल्पलाइन नम्बर- 1947 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में आधार नामांकन/संशोधन हेतु संचालित समस्त केन्द्रों की सूची जनपदीय वेबसाइट पर अपलोड करायी जाए साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।

उक्त अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/ प्रशिक्षु आईएएस विनोद कुमार मीना, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार,ई- डिस्ट्रिक मैनेजर विपिन पाल, आशुतोष सिंह आधार प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button