पूणेमहाराष्ट्र

ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बोपोडी में पौधारोपण, शांति और भाईचारे का संदेश

ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बोपोडी में पौधारोपण, शांति और भाईचारे का संदेश

पुणे, 26 अगस्त: हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब की जयंती ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर पुणे के बोपोडी स्थित राजर्षि शाहू महाराज पक्षी विहार केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुण्यनगरी के उपमहापौर परशुराम वाडेकर के आयोजन में पीपल के पौधे का रोपण किया गया।

इस अवसर पर परशुराम वाडेकर ने कहा कि पीपल राष्ट्रीय वृक्ष है और पवित्र ग्रंथों तथा पुराणों में भी इसका महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब ने दुनिया को शांति, सद्भावना, भाईचारे और समानता का संदेश दिया। उनकी जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला यह उपक्रम महत्वपूर्ण है।

सामाजिक कार्यकर्ता जुबेर पीरजादे ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान की भावना के अनुरूप महापुरुषों की जयंती पर इस तरह का पर्यावरण संरक्षण संबंधी अनूठा उपक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इसे महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों के हाथों भी पीपल के पौधे का रोपण किया गया। इस दौरान मानाजी बाग सार्वजनिक मंडल के अध्यक्ष गोविंद निंबाळकर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत नाईकरे, सागर काले, शुभम माकर, शुभम ताकवले सहित सामाजिक कार्यकर्ता अमानभाई, जुबेर पीरजादे, शहाबुद्दीन काजी और हैदर भाई सय्यद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, शिवाजीनगर विधानसभा मतदारसंघ के अध्यक्ष अविनाश कदम, निलेश वाघमारे, राजेंद्र शिंदे, संजय गजरमल, उत्तम दिवटे, कल्याणी अष्टगे, आप्पासाहेब वाडेकर, फारुख शेख, सादिक शेख, तौफिक चोरगस्ते, बाळू मोरे, नितीन गायकवाड, नंदा निकाळजे, कलावती भंडारे, आरती देठे, सुजाता कांबले सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ज्ञानेश जावीर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button