श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन 4 सितम्बर को
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . शासन के निर्देशों के अनुरूप संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 4 सितम्बर को श्रीकृष्ण पर्व पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम का समुचित प्रचार-प्रसार करके आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित करके उन्हें सहभागी बनाएं। संस्कृति संचालनालय से समन्वय करके श्रीकृष्ण पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन कराएं।
