उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

जनपद न्यायाधीश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन।

जनपद न्यायाधीश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :जनपद न्यायाधीश मंयक चौहान के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर, 2026 की भव्य सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद के नगरीय तथा समस्त ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से विकास गोस्वामी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी० एक्ट, अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, कैलाश कुमार अपर जिला जज द्वितीय,राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज एफ०टी०सी० प्रथम, विनय प्रकाश, अपर जिला जज एफ०टी०सी० द्वितीय, श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमन शुक्का, सिविल जज (जू०डि०), सुश्री शालिनी त्यागी अपर सिविल जज (जू०डि), विजय प्रकाश सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी० के साथ अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे । रोमा गुप्ता, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के सिविल वाद, राजस्व वाद, क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल दाण्डिक वाद, बिजली चोरी से सम्बन्धित वाद, स्टाम्प वाद, श्रम सम्बन्धी वाद, धारा 138 एन०आई०एक्ट० के वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, नगर पालिका के वाद एवं बैंक रिकवरी एवं अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में अपील नहीं होती है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त जनपद वासियों से अपील की है, कि दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को समय प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को निस्तारित करा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें और सुलभ न्याय पाएं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button