
जन शिकायत सुनवाई में सुनी गईं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करते हुए मामले अग्रेषित किए गए। पुलिस प्रशासन ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।


