
जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादें, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से जुड़कर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की तथा संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा गया।


