उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

उचित दर विक्रेताओं ने लाभांश वृद्धि पर मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री के प्रति जताया आभार, जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा धन्यवाद ज्ञापन।

उचित दर विक्रेताओं ने लाभांश वृद्धि पर मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री के प्रति जताया आभार, जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा धन्यवाद ज्ञापन।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया / उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में ₹35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल किए जाने पर जनपद औरैया के उचित दर विक्रेता संघ ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं माननीय खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज कुमार पांडे के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया। इस संबंध में कलेक्ट्रेट में आदर्श कोटेदारों ने जिलाधिकारी बृजेश कुमार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।

आदर्श कोटेदारों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेता सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उचित दर विक्रेता प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक समयबद्ध एवं सुचारु रूप से खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में की गई यह वृद्धि न केवल उनके आर्थिक हितों को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि उनके सेवा कार्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को भी प्रदर्शित करती है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि माननीय खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज कुमार पांडे ने उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए लाभांश वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए तथा उनकी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। विक्रेता संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं खाद्य मंत्री के मार्गदर्शन में भविष्य में भी उचित दर विक्रेताओं के हित में ऐसे सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर विक्रेता संघ के अध्यक्ष शिव कुमार चौबे, महामंत्री रविन्द्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल तोमर, वीरेंद्र पाठक, राजेंद्र आर्य, सत्य नारायण, वेद प्रकाश, शिखर पाठक, छन्नी लाल सहित जनपद के अनेक उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button