
नए श्रम कानूनों को लेकर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुणे और आजीविका ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिकों के लिए नई श्रम संहिता को लेकर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू एस. शेंडे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेवती आर. देशपांडे तथा संयुक्त सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ स्तर) एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एस. पी. नार्वेकर उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर एस. पी. नार्वेकर ने नई श्रम संहिता के प्रावधानों, श्रमिकों के अधिकारों और उन्हें प्राप्त कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी। सचिव रेवती आर. देशपांडे ने श्रमिकों के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सेवाओं, मार्गदर्शन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्रमिकों एवं नागरिकों ने उत्स्फूर्त सहभागिता दर्ज कराई। उपस्थित लोगों ने विभिन्न सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विधिक सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

