पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

कल’ को ‘आज से’ में बदलने का प्रयास है दीक्षित लाइफस्टाइल ऐप : सुचेता गोडबोले देशपांडे

कल’ को ‘आज से’ में बदलने का प्रयास है दीक्षित लाइफस्टाइल ऐप : सुचेता गोडबोले देशपांडे

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे की सुचेता गोडबोले देशपांडे ने कहा कि कई लोग अनेक काम कल से शुरू करने का संकल्प लेते हैं, लेकिन वह ‘कल’ कभी नहीं आता। इसी ‘कल’ को ‘आज से’ में बदलने के उद्देश्य से दीक्षित लाइफस्टाइल ऐप विकसित किया गया है। यह ऐप केवल तकनीक नहीं, बल्कि डॉ. दीक्षित के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। इसका उद्देश्य ‘अपना स्वास्थ्य अपने हाथ में’ होने का संदेश देना है।

 

उन्होंने बताया कि अमेरिका की प्रसिद्ध सिलिकॉन वैली में आधुनिक एआई तकनीक का उपयोग कर विकसित किया गया यह मोबाइल ऐप भारत का पहला एआई आधारित स्वास्थ्य साथी है। राहुल देशपांडे ने कहा कि ऐप के माध्यम से पूछे गए सवालों के जवाब डॉ. जगन्नाथ दीक्षित के मधुमेह एवं वजन नियंत्रण संबंधी अध्ययन और अनुभवों पर आधारित होंगे। उन्होंने इसे इस पहल की प्रमुख विशेषता बताया।

 

कार्यक्रम में मधुमेह से पीड़ित रहे और दीक्षित लाइफस्टाइल अपनाकर मधुमेहमुक्त हुए एडवोकेट संकेत डोंगरे, सुरेश कोकाटे, डॉ. पूजा नांगरे और डॉ. रमेश बडे ने अपने अनुभव साझा किए। राहुल देशपांडे ने आभार व्यक्त किया, जबकि डॉ. पुष्कर खैर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध संगीतकार अविनाश चंद्रचूड़ और उनके साथी कलाकारों की आकर्षक सांगीतिक प्रस्तुति से हुई। सांगीतिक कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध गीतकार डॉ. प्रसाद बिवरे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button