इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

 

एसएसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

 

इटावा पुलिस के अनुसार, आमजन की शिकायतों का तत्परता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button