उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 को सरल, सुलभ और निःशुल्क न्याय पाने का सुनहरा अवसर।

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 को सरल, सुलभ और निःशुल्क न्याय पाने का सुनहरा अवसर।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया : जनपद न्यायाधीश मंयक चौहान के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु नोडल अधिकारी विकास गोस्वामी विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी० तथा श्रीमती रोमा गुप्ता, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा दोपहर 03.00 बजे जनपद न्यायालय के समस्त मजिस्ट्रेट न्यायिक अधिकारीगण के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु विचार-विमर्श हेतु एक बैठक आयोजित की गयी ।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से नोडल अधिकारी विकास गोस्वामी विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी०, विष्णु शंकर पाण्डेय अपर सिविल जज (सि०डि०), नाजिम अकबर प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया, अमन शुक्ला सिविल जज (जू०डि०), सुश्री शालिनी त्यागी न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया,अनिल चौधरी अपर सिविल जज (जू०डि०) प्रथम, विजय प्रकाश सिविल जज (जू०डि० एफ०टी०सी०) उपस्थित रहे ।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया श्रीमती रोमा गुप्ता द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के सिविल वाद, राजस्व वाद, क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल दाण्डिक वाद, पारवारिक वाद व प्री-लिटिगेशन पारवारिक वाद बिजली चोरी से सम्बन्धित वाद, स्टाम्प वाद, श्रम सम्बन्धी वाद, धारा 138 एन०आई०एक्ट० के वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, नगर पालिका के वाद एवं बैंक रिकवरी एवं अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में अपील नही होती है।

अतः आप समस्त जनपद वासियों से अपील की जाती है कि दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को समय प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को निस्तारित करा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें और सुलभ न्याय पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button