
जनसुनवाई में 69 आवेदनों पर हुई सुनवाई
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवेदनों पर की गई कार्रवाई से आवेदकों को भी अवगत कराया जाए, ताकि उन्हें अपनी समस्या के निराकरण की स्थिति की जानकारी मिल सके। जनसुनवाई में फागुनी पटेल निवासी ग्राम ढावा गौतमान ने अपने पति की मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिवशंकर चतुर्वेदी निवासी टटिहरा कला में अवरुद्ध रास्ता खुलवाने का आवेदन दिया जिसपर कलेक्टर ने संबंधित राजस्व एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम हर्रहा के ग्रामीणों ने गांव में स्वीकृत गिट्टी-बोल्डर पत्थर उत्खनन पट्टे को निरस्त करने की मांग उठाई है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार बेवा गुलाबवती दुबे निवासी ग्राम शुकुलगवां ने खाद्यान्न एवं शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन का परीक्षण कर पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार श्रीमती संतोषिया मिश्रा निवासी ग्राम मझियार ने अपने स्वर्गीय पति के समस्त सेवा से जुड़े स्वत्वों के भुगतान दिलाने के लिए को सौंपा आवेदन प्रस्तुत किया ।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। । उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में तत्काल निराकरण संभव है, उनमें शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा जिन मामलों में समय आवश्यक है। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सृष्टि देशमुख , अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


