प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने तीन आदतन अपराधियों के विरुद्ध की जिला बदर की कार्रवाई

कलेक्टर ने तीन आदतन अपराधियों के विरुद्ध की जिला बदर की कार्रवाई

एक वर्ष के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से किया निष्कासित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन द्वारा जिले के तीन आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कारवाही की गई है ।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आदतन अपराधी योगेन्द्र प्रसाद मिश्रा (पिता रामलाल मिश्रा, उम्र 32 वर्ष), निवासी पहाड़ी थाना शाहपुर के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश पारित किया है। इसी प्रकार जितेन्द्र सिंह उर्फ लहरउ ( पिता हीरालाल सिंह उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम गनिगवा थाना शाहपुर के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी एक वर्ष एवं राजेश वर्मा उर्फ शशिकान्त वर्मा ( पिता अयोध्या प्रसाद वर्मा उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम शाहपुर थाना नईगढ़ी को एक वर्ष की अवधि के लिए मऊगंज जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश पारित किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने एवं क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी ने आदतन अपराधियों को 48 घंटे के भीतर मऊगंज जिले की राजस्‍व सीमाओं तथा समीपवर्ती जिले रीवा एवं सीधी की राजस्‍व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button