प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बारिश के दौरान डैमेज हुई शासकीय संपत्तियों को रिस्टोर किया जाए – कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह

बारिश के दौरान डैमेज हुई शासकीय संपत्तियों को रिस्टोर किया जाए – कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह

100 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश में 

 रीवा :. रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह ने संभागीय समय सीमा की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत दिनों हुई लगातार बारिश के दौरान जो शासकीय संपत्ति डैमेज हुई है, सभी संबंधित विभाग प्रमुख अपनी शासकीय संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन करें और सभी शासकीय संपत्तियों एवं भवनों को पुनः रिस्टोर करें। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्लान बनाकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दें।

 

 

कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बारिश के दौरान खराब हुई सड़कों एवं सड़कों पर बने गड्ढों को तत्काल ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की बारिश के दौरान विद्युत लाइन में हुए लॉस, जो ट्रांसफार्मर और डीपी डिस्टर्ब हुए हैं उन्हें तत्काल ठीक कर विद्युत बहाली सुचारू रूप से संचालित करें। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि वह अपनी टीम के माध्यम से घर-घर जाकर बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों को दवाइयों का वितरण कर उनका उपचार करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीण क्षेत्र में आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए की नल-जल योजनाओं पर कब्जा करने वाले कब्जाधारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस के सहयोग से अवैध कब्जा प्राथमिकता से हटाने की कार्रवाई करें। कमिश्नर ने पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह बारिश एवं बाढ़ के दौरान मृत हुए पशुओं का डिस्पोजल करते हुए संबंधित क्षेत्र में दवाइयों का छिड़काव अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह बारिश के दौरान जो छोटे-छोटे डैम डैमेज हुए हैं उसकी समीक्षा और मरम्मत करते हुए उन सभी को पुनः पुराने स्वरूप में लाएं।

 

 

कमिश्नर ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी शासकीय परिसंपत्तियों पर हुए अतिक्रमण को पुलिस विभाग के सहयोग से तत्काल हटाना सुनिश्चित करें एवं कब्जाधारियों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें। कमिश्नर ने 100 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों का आगामी एक सप्ताह में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, श्रम विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी 100 दिवस से अधिक की शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही एवं देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

कमिश्नर ने निर्देश दिए की सभी चिकित्सालयों में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपनी निर्धारित ड्यूटी नियम एवं ईमानदारी से करना सुनिश्चित करें। यदि कोई चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ नियम विरुद्ध ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाएगा तो उनके विरुद्ध प्रभावशील करवाई सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि चिकित्सालय में इलाज कराने आए मरीज के एक अटेंडर को ही रहने की अनुमति दी जाएगी। कमिश्नर ने स्कूल शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिलों में नीट एवं जेईई के प्रश्न बैंक बनवाएं ताकि विद्यार्थी इसका लाभ उठा सके। उन्होंने संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा को निर्देश दिए की सभी महाविद्यालय एवं विकासखंड में स्थित महाविद्यालयों में यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करते रहें एवं विद्यार्थियों को विषय से संबंधित सभी पाठ्यक्रम एवं सिलेबस उपलब्ध कराया जाए।

 

 

कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविर में सभी प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में एनएच के अधिकारी ने बताया कि बारिश के दौरान रीवा-सिरमौर रोड, सतना-बेला रोड, सतना-चित्रकूट रोड डैमेज हुई थी जिसे ठीक किया जा रहा है। सड़कों पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों को भी भरने का एस्टीमेट बना लिया गया है। शीघ्र ही गड्ढों को भी भरने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पिड्रा रोड में हुए बड़े-बड़े गड्ढों को सबसे पहले ठीक करें । कमिश्नर ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चित्रकूट के घाटों की साफ-सफाई कर घाटों को स्वच्छ बनाएं। उन्होंने चित्रकूट में स्थित माध्यमिक शाला की मरम्मत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के काम में तेजी लाएं, साथ ही डिमांड के अनुसार साइकिल एवं पाठ्य पुस्तक शासन स्तर से प्राप्त कर उनका वितरण छात्र-छात्राओं को कराना सुनिश्चित करें।

 

 

मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ. मनोज इंदुरकर ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल में मरीज के अटेंडर की संख्या एक रखी जाएगी एवं अस्पताल में एक एंट्री पॉइंट ही रखा जाएगा। मोबाइल टीम बनाई गई है, आपातकालीन स्थिति में इंटरकॉम फोन के माध्यम से ही चिकित्सक आपस में संपर्क में रहेंगे। कमिश्नर ने प्रभारी डीन को निर्देश दिए कि वह अस्पताल में हुए क्रिटिकल उपचार एवं ऑपरेशन तथा अच्छे कार्यों की स्टोरी मीडिया एवं आम जनता से साझा करें। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री वीरेंद्र पटेल, उपायुक्त राजस्व श्री एल एल अहिरवार, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती दिव्या त्रिपाठी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button